शुक्रवार को कर्णेश्वर धाम में भारी भीड़ उमड़ेगी
गायक हिरेश सिन्हा की होगी भजन प्रस्तुति कर्णेश्वर धाम में
पहुंच रहे हैं प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु
कर्णेश्वर धाम में सावन महोत्सव अंतर्गत शुक्रवार को भजन गायक हिरेश सिन्हा अपनी प्रस्तुति प्रदान करेंगे। सावन मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की सम्भावना है शुक्रवार से ही उड़ीसा बस्तर व अन्य क्षेत्रों से शिव भक्त कांवरियो का आगमन कर्णेश्वर धाम में पहुँचना प्रारंभ हो जाएगा। जिसकी तैयारी में ट्रस्ट सहित प्रशासन जुटा हुआ है।कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि कर्णेश्वर धाम में शुक्रवार को भारी भीड़ रहेगी।कर्णेश्वर धाम शीतला मन्दिर ,गणेश घाट सहित आस पास के सभी सामुदायिक भवन कांवरियो के लिये ठहरने की व्यवस्था की गई है।ट्रस्ट द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया है। रात्रि में कांवरियो के लिये भजन संध्या होगी। कारी सवरेंगी जैसे प्रसिद्ध गाने के गायक हिरेश सिन्हा व जितेश्वरी सिन्हा शिव भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कर्णेश्वर ट्रस्ट द्वारा प्रति सोमवार को खीर पूड़ी प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।शुक्रवार को दान दाताओ के करकमलों से प्रसादी का वितरण किया जाएगा।ट्रस्ट द्वारा भोग लगे लड्डुओं का वितरण रियायत दर पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। शिव भक्त कांवरिये शनिवार को अलसुबह महानदी व बालका के संगम सहित महानदी के उद्गम स्थल गणेश धाट में जल लेकर कर्णेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक पूजा अर्चना कर अपने गंतव्य की ओर पैदल रवाना होंगे।जिसकी तैयारी में कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता उपाध्यक्ष रवि दुबे,रवि ठाकुर, कोशाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सचिव भरत निर्मलकर, सह सचिव रामभरोसे साहू,मोहन पुजारी, प्रवीण गुप्ता, उत्तम साहू,योगेश साहू, रवि भट्ट,हनी कश्यप,महेंद्र कौशल,अनिरुद्ध साहू,दुर्गेश साहू आदि जुटे हुये है।