कर्णेश्वर मेला की तैयारी जोरों पर मेला में दिखेगा अद्भुत नजारा

 कर्णेश्वर मेला की तैयारी जोरों पर मेला में दिखेगा अद्भुत नजारा

महानदी के उद्गम स्थल पर कर्णेश्वर महादेव मंदिर में 12 फरवरी से प्रारंभ हो रहे मेला महोत्सव के लिये मन्दिर परिसर को सजाने सवारने का काम तेजी से हो रहा है।

आकर्षक रंग रोगन,चित्रकारी, विद्युत सजावट मेला महोत्सव में आकर्षण का केंद्र होंगे।ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्णराज द्वारा निर्मित ऐतिहासिक मन्दिर में माँघी पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालुओं, देवी देवताओं का आगमन दूर दूर से होता है। जिसकी व्यापक तैयारी  ट्रस्ट द्वारा युद्ध स्तर पर चल रही है।ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि कर्णेश्वर मेला महोत्सव 12 फरवरी से 16 फरवरी तक होगा।इस दौरान प्रतिवर्ष की तरह  विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कर्णेश्वर धाम  के डुगरु साहू रंगमंच पर होगी।11फरवरी पण्डवानी पूर्णिमा साहू गरियाबंद,12 फरवरी रंग सागर नाचा परखनंदा,13 फरवरी लहर गंगा पुराणिक साहू अर्जुन्दा,14 फरवरी राज्य स्तरीय डान्स प्रतियोगिता,15 फरवरी को सुरबहिया छतीसगढ़ी कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी

महोत्सव को सफल बनाने ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता,कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,उपाध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम ,सचिव ललित शर्मा, सह सचिव रामभरोसा साहू,रवि दुबे,नागेन्द्र शुक्ला मोहन पुजारी, रवि ठाकुर,शिवकुमार परिहार,अनिरुद्ध साहू, छबि ठाकुर,भरत निर्मलकर, कलम सिंह पवार, योगेश साहू, प्रदीप जैन,महेंद्र कोशल,कमल डागा,रवि भट्ट,हनी कश्यप,दीपक यदु,के एस श्रीमाली,ललित निर्मलकर, बबलू गुप्ता,रामगोपाल साहू,, दुर्गेश साहू, डोमार मिश्रा ,मनोहर मानिकपुरी,आदि जुटे हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने