भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा
नगरी से बलजीत छाबड़ा बेलर से मनोहर मानिकपुरी गट्टासिल्ली से संजय मरकामप्रदेश संगठन भारतीय जनता पार्टी के निर्दशानुसार सिहावा विधानसभा के भाजपा के चारों मंडलों का नवीन मंडल अध्यक्ष का घोषणा आज की गई जिसमें सभी मंडलों के चुनाव प्रभारी द्वारा प्रदेश से आए लिफाफा को खोलकर सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का नाम की घोषणा की गई जिसमें नगरी मंडल से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता बलजीत छाबड़ा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया वहीं बेलर मंडल में मनोहर दास मानिकपुरी को मंडल अध्यक्ष के पद पर सुशोभित किया गया गट्टासिल्ली मंडल अध्यक्ष के लिए तालपारा निवासी संजय मरकाम का नाम घोषणा की, जैसे ही सभी मंडलों में अध्यक्ष का नाम सामने आया सभी कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर हाथ उठाकर उनका स्वागत किया गया