बेलर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगा छेड़खानी का आरोप पार्टी ने किया निष्कासित

बेलर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगा छेड़खानी का आरोप पार्टी ने किया निष्कासित

नगरी ब्लाक के बेलर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर आदिवासी महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से किया मुक्त बेलरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष निष्काषित 

नगरी ब्लाक के  ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा के बेलर मंडल अध्यक्ष पर एक आदिवासी महिला ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बोराई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।सूत्रों के अनुसार, आदिवासी महिला ने आरोप लगाया है कि  भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने उसे अकेला देखकर शारीरिक रूप से छूने की कोशिश की और आपत्तिजनक बातें भी कहीं।पीड़िता के अनुसार, इस घटना से वह मानसिक रूप से बेहद आहत हुई और परिजनों की सलाह पर स्थानीय बोराई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के द्वारा लिखित शिकायत की है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, पीड़िता के बयान ले लिए गए इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष के ऊपर भारतीय न्याय संहिता अधिनियम बी.एन.एस 74 331/2 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया वही आगे की कार्रवाई जारी है इस घटना के सामने आने के बाद आदिवासी समुदाय में भारी नाराज़गी देखी गई है। ग्रामीणों और समाज प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि आदिवासी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके


वही भाजपा ने भी इस घटना के बाद मंडल अध्यक्ष को पार्टी से किया बाहर

इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष चर्चा करने पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि

अनुशासनहीनता पर भाजपा का एक्शन: बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी पद से किया मुक्त बेलरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष निष्काषित  अनुशासनहीनता के आरोप में बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने दी। सिहावा विधानसभा नगरी ब्लाक के बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, पार्टी किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता या संगठन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले आचरण को बर्दाश्त नहीं करती। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि पार्टी की छवि और अनुशासन सर्वोपरि है और कोई भी व्यक्ति यदि संगठन की मर्यादा से बाहर जाकर आचरण करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल और निष्पक्ष कार्यवाही की जाती है। विधानसभा सिहावा के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल बेलरगांव अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने